मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

गोण्डा:कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति का अनोखा फैसला।||Gonda:A unique decision by the Kailash Bagh Durga Puja Committee.||

शेयर करें:
गोण्डा:
कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति का अनोखा फैसला।
अध्यक्ष की जगह पांच पंच प्रमुखों के हाथों में होगी महोत्सव की कमान।।
।।संवाददाता - वीरेंद्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जनपद करनैलगंज में श्री दुर्गा पूजा जागरण समिति कैलाश बाग ने इस बार नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर नई और अनूठी पहल की है। समिति ने पारंपरिक अध्यक्ष पद समेत बड़े-छोटे पदों की व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामूहिक नेतृत्व प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। अब दुर्गा पूजा महोत्सव की कमान किसी एक अध्यक्ष के बजाय पांच पंच प्रमुखों की टीम संभालेगी।
समिति का कहना है कि मां दुर्गा की सेवा में पद से अधिक समर्पण, सहयोग और आपसी समन्वय का महत्व है। इसी भावना के तहत सामूहिक नेतृत्व व्यवस्था को अपनाया गया है। समिति के इस निर्णय से आयोजन में सभी की सहभागिता और जिम्मेदारियों के बेहतर बंटवारे पर जोर दिया गया है।
बीती सोमवार शाम श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर परिसर में आयोजित समिति की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह जानी ने की। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
तीन इकाइयां संभालेंगी आयोजन की जिम्मेदारी
समिति के अंतर्गत युवा भक्ति संघ, मातृशक्ति महिला मंडल और दुर्गा पूजा कैलाश बाग मुख्य समिति कार्यरत रहेंगी। युवा भक्ति संघ को मूर्ति स्थापना, पंडाल निर्माण, सजावट, लाइटिंग और डेकोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, मातृशक्ति महिला मंडल की ओर से 11 अक्टूबर को गायत्री मंदिर सकरौरा से कैलाश बाग तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य समिति पूरे आयोजन की निगरानी और विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच समन्वय का कार्य करेगी।
पांच पंच प्रमुखों को मिली कमान
दुर्गा पूजा कैलाश बाग मुख्य समिति के पंच प्रमुख के रूप में ज्ञान प्रकाश मिश्रा ‘ज्ञानू’ पत्रकार, संदीप मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, रितेश गुप्ता पत्रकार और शिव नारायण भट्ट ‘शिवा’ को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं एडवोकेट राजू मोदनवाल को महामंत्री तथा मनोज यज्ञसैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
युवा भक्ति संघ के पंच प्रमुख के रूप में अश्मित वैश्य, दिव्यांश रस्तोगी, हर्ष मिश्रा, प्रतीक गुप्ता और मोहित गुप्ता को चुना गया। विनीत पाण्डेय को महामंत्री और आजाद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसी क्रम में मातृशक्ति महिला मंडल की पंच प्रमुख जूली सोनी, रजनी सुल्तानिया, गायत्री गोस्वामी, अनीता गुप्ता और बीनू मोदनवाल बनाई गईं।
बैठक में राघवेंद्र शुक्ला, गणेश प्रसाद वैश्य, राधा मोहन वैश्य, जितेंद्र पटवा, ओपी तिवारी, नितेश गुप्ता, कुंदन मोदनवाल, पवन मोदनवाल, अमित कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिला मंडल की ओर से रेखा सोनी, पूनम सोनी, गुनगुन सोनी समेत कई महिलाओं ने बैठक में सहभागिता की