उत्तराखंड: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर का गंगदासपुर में आत्मीय स्वागत, सचिन गुर्जर के पैतृक आवास पर देर रात पहुंचे!!
दो टूक//हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद आदरणीय बंशीलाल गुर्जर देर रात उत्तराखंड के हरिद्वार क्षेत्र स्थित ग्राम गंगदासपुर गुर्जर पहुंचे। यहां भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड के ऋषिकेश प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन गुर्जर के पैतृक आवास पर उनका ग्रामीणों और सचिन गुर्जर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
सचिन गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर के अपने पैतृक गांव स्थित आवास पर आगमन को परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव एवं सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता का अपने बीच पहुंचना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। इस अवसर पर उन्होंने अतिथि का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
परिवार के सदस्यों से की आत्मीय मुलाकात, खेती-किसानी पर हुआ संवाद
अपने दौरे के दौरान बंशीलाल गुर्जर ने सचिन गुर्जर के परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गांव के पारिवारिक और सामाजिक परिवेश को करीब से जाना तथा खेती-किसानी, फसलों की स्थिति और पशुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण जीवन, कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ यह संवाद उपस्थित लोगों के लिए खास रहा।
बंशीलाल गुर्जर का किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किसानों और कृषि से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देना इस मुलाकात का महत्वपूर्ण पहलू रहा। गांव में परिवार के बीच बैठकर खेती-किसानी की जानकारी लेना ग्रामीण परिवेश और किसान समाज के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।
सचिन गुर्जर की संगठनात्मक भूमिका और गांव से जुड़ाव की रही खास झलक
भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड में ऋषिकेश प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे सचिन गुर्जर की इस मुलाकात के दौरान संगठनात्मक भूमिका के साथ-साथ अपनी माटी और गांव से उनका जुड़ाव भी देखने को मिला। पैतृक गांव में राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता का स्वागत करना उनके लिए विशेष अवसर रहा। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने अतिथि का सम्मान किया और पारंपरिक आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया।
सचिन गुर्जर ने इस अवसर को अपने परिवार के लिए सुखद और अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि बंशीलाल गुर्जर जी का आगमन उनके लिए सौभाग्य की बात है। परिवार के साथ उनका सहज संवाद और खेती-किसानी से जुड़े विषयों में रुचि लेना हमेशा याद रहने वाला अनुभव है।
गंगदासपुर गुर्जर में हुआ यह आत्मीय मिलन आपसी सम्मान, पारिवारिक संस्कारों, ग्रामीण परंपराओं और किसान समाज से जुड़े सरोकारों का सुंदर उदाहरण रहा। इस मुलाकात ने गांव की मिट्टी से जुड़े रिश्तों और किसान हितों के प्रति समर्पण के भाव को भी रेखांकित किया।।
