सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

गोण्डा- परसपुर पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- परसपुर पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1.10.2026 को वादी घनश्याम मिश्रा पुत्र रामलखन मिश्रा, निवासी वार्ड नं 5, अम्बेडकर नगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पोती बबली का विवाह 14.5.2021 को आकाश पाण्डे पुत्र रामधीरज पाण्डे, निवासी ग्राम धिरजा मिश्रपुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था। विवाह के उपरान्त से ही विपक्षीगण दान-दहेज से असन्तुष्ट होकर, अतिरिक्त दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर मृतका बबली को प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान 1.10.2026 को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर, बोलेरो गाड़ी की मांग को लेकर बबली की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उक्त सूचना पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही-
थाना परसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आकाश पाण्डेय, धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर धिरजा मिश्र पुरवा बाईपास पुलिया के पास से अभियुक्त आकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
आकाश पाण्डेय पुत्र रामधीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम धिरजा मिश्र पुरवा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा। 
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 432/2026, धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।