मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, दो चोरी के फोन और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, दो चोरी के फोन और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर 2026। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को योगी गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान साहिल उर्फ बेबे पुत्र युनुस को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ बेबे पुत्र युनुस, निवासी बड़ी मस्जिद के पास बिलासपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह वर्तमान में राशिद कॉलोनी, थाना सूरजपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नॉलेज पार्क और सूरजपुर थाने में चोरी व बरामदगी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना नॉलेज पार्क का मुकदमा अपराध संख्या 266/2026, धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस शामिल हैं।

इसके अलावा थाना सूरजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 1704/2019, धारा 414 भादवि और मुकदमा अपराध संख्या 436/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

ये सामान हुआ बरामद

  • चोरी के 02 मोबाइल फोन
  • 01 अवैध चाकू

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।।