गोण्डा- थाना को0 मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27/28.6.2026 की रात्रि ग्राम तेन्दुआ कला, थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र निवासी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान गांव के ही निवासी राजू खाँ पुत्र तशरीफ द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया। परिजनों द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर पर तहरीर दी गई।
पुलिस कार्यवाही-
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मनकापुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा नाबालिग किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी बीच 6.10.2026 को पुलिस टीम गोण्डा शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर किशोरी एवं अभियुक्त की तलाश में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित किशोरी एवं अभियुक्त राजू खाँ एलबीएस चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त राजू खाँ द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद बुर्का पहने किशोरी की पहचान उसके भाई द्वारा अपनी बहन के रूप में की गई। महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में किशोरी को सकुशल बरामद कर थाना लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजू खाँ पुत्र तशरीफ, निवासी ग्राम तेन्दुआ कला, थाना कोतवाली मनकापुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
