मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक के अयाह गांव में द्वितीय दिवस की रामलीला देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, लल्ला चौधरी ने खोला माता का पट

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के अयाह गांव स्थित मात कोटरा मंदिर परिसर में मंगलवार की बीती रात रामलीला के दूसरे दिवस के कार्यक्रम का भव्य मंचन हुवा। रात्रि में गांव सहित पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। द्वितीय दिवस पृथ्वी की पुकार, रामजन्म और विश्वामित्र आगमन का मंचन किया गया। अयाह गांव निवासी आयोजन के अगुवा संतोष मिश्रा ने बताया कि इस बार यहां रामलीला का चौथा साल है जबकि इसी मंदिर पर दुर्गापूजा का यह चौदहवां साल है। मंचन कार्यक्रम में सभी पात्र और वादक इसी गांव के हैं और कार्यक्रम जनसहयोग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला मंडली द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा का संरक्षण करना है। यहां पर नवरात्र के द्वितीय दिवस लल्ला चौधरी पुत्र राम विलास चौधरी निवासी अयाह ने मां दुर्गे का पट आठ हजार पांच सौ इक्यावन रुपये देकर खोला। आयोजक मंडल ने बताया कि अंतिम दिवस 20 अक्टूबर को दिन में एक बजे से अयाह गन्ना तौल केंद्र पर विशाल मेला लगेगा और यहां रावण दहन होगा, तत्पश्चात रात्रि में मंदिर परिसर के मंच पर राजतिलक का कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)