रविवार, 25 अक्टूबर 2026

गोण्डा- बीती रात के रामलीला में शामिल हुए मेंहनौन विधायक, इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय में हो रहा मंचन

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय में श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिवस (शनिवार रात्रि) का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कराया। साथ मे विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान संघ अद्द्यक्ष ज्योति चंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र मिश्रा ने किया।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्शों की अनुपम पाठशाला है। उन्होंने हमें सिखाया कि जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य और धर्म के मार्ग से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। कहा कि ऐसे आयोजन हर गांव में होने चाहिए।
मौके पर सत्यव्रत ओझा, संजय तिवारी, संतोष चौरसिया, डा0 रामानंद तिवारी, संजय सोनी, रिंकू तिवारी, विनय शुक्ला, जनार्दन मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम दर्शक उपस्थित रहे।
कमेटी के अद्द्यक्ष ने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)