गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

गोण्डा- छात्राओं ने निकाला बालअखबार 'दुलरुआ', अधिकारियों ने किया विमोचन

शेयर करें:
गोण्डा- शिक्षा क्षेत्र झंझरी के बहराइच रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय इमरती विसेन में एक बड़ा नवाचार किया गया है। विद्यालय के कक्षा 6- 7- 8 के बच्चों ने मिलकर दुलरुआ नाम से मासिक हिंदी बाल अखबार की शुरुआत की है, जिसके प्रथम अंक का लोकार्पण यूनिसेफ की उप्र की शिक्षा अधिकारी तृप्ति कौर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के बच्चों द्वारा  किए गए इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अखबार  बच्चो में रचनात्मकता व सामाजिक व्यक्तित्व का विकास करने मे सहायक सिद्ध होगा।
दुलरुआ बालअखबार का पहला अंक बालिका शिक्षा पर केंद्रित है, इसमें किशोरियों और युवतियों के प्रेरणादायी कार्यों, उपलब्धियों की कतरन लगाई गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह बाल अखबार विद्यालय की बाल सरकार और मीना मंच के संयुक्त तत्वाधान में निकलना शुरू हुआ है,  जो हर माह के अंतिम सप्ताह मे नियमित प्रकाशित होगा। विद्यालय के सभी छात्र- छात्राएँ संवाददाता की भूमिका अदा करते हुए अपने अनुभओ तथा स्थानीय परिवेश में घटी घटनाओं को समाचार के रूप में संकलित करके लिखते हैं और संपादक मंडल के सदस्य- गोल्डी कक्षा 8, अनम कक्षा 6, नगमा कक्षा 6, महक कक्षा 6, वर्षा सिंह कक्षा 6 उसे संपादित करके उसे चार्ट पर सजाते है। यह कार्य वे बहुत ही रुचि और मनोयोग से करते हैं।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)