गोण्डा- थाना क्षेत्र इटियाथोक के भवानीपुर उपाध्याय में आयोजित ऐतिहासिक एवं भव्य श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ 22 अक्टूबर को चित्रकूट धाम के महन्त आलोक दास जी महाराज ने फीता काटकर किया। महाराज के पावन सानिध्य एवं कर-कमलों द्वारा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं राममय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
आयोजक मंडल ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक पावन माध्यम है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, मर्यादा और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। भव्य शुभारंभ अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, प्रबंधक संजय सोनी, रिंकू तिवारी (पूर्व प्रधान), डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, हरिराम मिश्रा, डाक्टर रामानंद तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक उपस्थित रहे। अद्द्यक्ष ने कहा कि समस्त आयोजन समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से हो रहा है। यह धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने तथा समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने का पुनीत कार्य कर रहा है।।
