गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

अम्बेडकर नगर :घुरहुपुर में डीएम ने श्रमिक महिलाओं से किया संवाद।||Ambedkar Nagar:The DM interacted with working women in Ghurhupur.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
घुरहुपुर में डीएम ने श्रमिक महिलाओं से किया संवाद।
●मनरेगा कार्यस्थल का किया निरीक्षण, 51 श्रमिकों में 44 महिलाएं और सात पुरुष मिले।
संवाददाता: ए.के. चतुर्वेदी
दो टूक : अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने वीबी-जीरामजी योजना के तहत अकबरपुर विकासखंड की घुरहुपुर ग्राम पंचायत में कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिक महिलाओं से संवाद कर कार्य की स्थिति और उनकी भागीदारी के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर कुल 51 श्रमिक कार्य करते मिले। इनमें 44 महिलाएं और सात पुरुष शामिल थे। जिलाधिकारी ने महिला श्रमिकों से बातचीत कर कार्य की प्रगति और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।इस दौरान डीसी मनरेगा अनूप सिंह भी मौजूद रहे।