ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को नॉलेज पार्क पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र महेश चंद, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी बस्तरमऊ, थाना सुनगढ़ी, कासगंज, वर्तमान निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 251/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के संबंध में अन्य जानकारी भी जुटा रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें