गोण्डा- थाना छपिया पुलिस ने चोरी करने के 2 आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 13/14.10.2026 की रात्रि ग्राम भेलखा, थाना छपिया निवासी दयाराम पुत्र रामअचल अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर बनी कोठरी के पास कुछ व्यक्तियों के फुसुर-फुसुर करने की आवाज सुनाई दी। वादी द्वारा बाहर निकलकर देखा गया तो दो व्यक्ति घर की कोठरी में रखी गेहूँ की बोरी चोरी कर ले जा रहे थे। वादी द्वारा शोर मचाते हुए दोनों का पीछा किया गया, जिस पर पड़ोसी मुन्नालाल पुत्र नीबर द्वारा भी मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हीरालाल उर्फ हिरऊ पुत्र पन्नालाल एवं कुन्नन पुत्र झिनकन, निवासीगण ग्राम भेलखा, थाना छपिया के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए गेहूँ सहित थाना छपिया लाया गया।
कार्यवाही-
थाना छपिया पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक प्लास्टिक की बोरी में करीब 35 किलोग्राम गेहूँ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. हीरालाल उर्फ हिरऊ पुत्र पन्नालाल, निवासी ग्राम भेलखा, थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
2. कुन्नन पुत्र झिनकन, निवासी ग्राम भेलखा, थाना छपिया, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
