बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18.6.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय ननद को अभियुक्त राजमन अपने साथ लेकर चला गया है। वादिनी के अनुसार अभियुक्त पूर्व से विवाहित है। परिजनों द्वारा अभियुक्त के घर पहुंचकर जानकारी करने का प्रयास किया गया, जहां घर पर ताला लगा मिला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत  किया गया।
कार्यवाहीः-
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त बनघुसरा-तरबगंज रोड पर किसी साधन से कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजमन पुत्र राजितराम बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
राजमन पुत्र रजितराम, निवासी ग्राम जौकाही बनघुसरा (नहरीया गांव, पोस्ट भगहर बुलन्द), थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।  
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 595/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)m बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4(2), 5(j)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट  थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।