मऊ :
नाले में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप,हत्या की आशंका।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप नाले में रविवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव को बाहर निकलवा कर जुटी भीड़ से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को थाना घोसी क्षेत्र हाजीपुर गांव के पास नाले में युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके मे सनसनी फैल गई देखत देखते स्थानीय लोग की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा शिनाख्त कराया। जिसकी पहचान
कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव का निवासी आशीष चौरसिया के रुप मे हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों की मौजूदगी मे पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या कर शल फेके जाने की आशंका जताई है वही पुलिस छानबीन शुरु कर दी है फिलहाल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
