गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाजायज स्मैक के साथ 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 7.83 ग्राम स्मैक बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाजायज स्मैक के साथ 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 135 पुड़िया स्मैक, जिसका कुल वजन 7.83 ग्राम है, बरामद किया गया। 
घटना एवं कार्यवाही के विवरण-
दिनांक 15-10-2026 को उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक दुर्गविजय सिंह व उ0नि0 आनन्द कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध/अपराधियों की रोकथाम हेतु दुल्लापुर मिश्ररनपुर तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कचनापुर गाव मे नहर के पास दो व्यक्तियो द्वारा संदिग्ध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय कुमार पाण्डेय पुत्र पवन कुमार पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष निवासी धनईपट्टी थाना को देहात जनपद गोण्डा बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम गंगा सागर उर्फ बब्लू दूबे पुत्र स्व0 पवन कुमार दूबे उम्र करीब 32 वर्ष निवासी विरसिंहपुर माधवपुर थाना को0 देहात गोण्डा बताया। अभियुक्त विजय कुमार पाण्डेय उपरोक्त के पास से कुल 55 पुडिया स्मैक वजन करीब 3.03 ग्राम व गंगा सागर उर्फ बब्लू दूबे उपरोक्त के पास से 80 पुडिया स्मैक का वजन करीब 4.80 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।  
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विजय कुमार पाण्डेय पुत्र पवन कुमार पाण्डेय, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी धनईपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
2. गंगा सागर उर्फ बब्लू दूबे पुत्र स्वर्गीय पवन कुमार दूबे, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी विरसिंहपुर माधवपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-988/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
बरामदगी:
कुल 135 पुड़िया स्मैक, वजन करीब 7.83 ग्राम।