गोण्डा :
करनैलगंज में 19 अक्टूबर को सजेगी मां वैष्णो देवी की भव्य झांकी, होगा विशाल जागरण।।
।।वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोंडा जनपद के करनैलगंज के गाड़ी बाजार में 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को श्री वैष्णो देवी मां भक्ति समिति की ओर से विशाल जागरण एवं मां वैष्णो देवी की भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। फूलमती माता मंदिर के निकट, नगर पालिका के पीछे आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह है।
जागरण सोमवार शाम सात बजे से मां की इच्छा तक चलेगा। कार्यक्रम में सीतापुर के अंशुमान बुजवासी आर्ट ग्रुप की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, सुल्तानपुर की भजन गायिका अंशिका लहरी और लखनऊ की शिवांगी पाठक अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। इसके अलावा हरि व्यास और नरेंद्र सरल भी भक्ति गीतों के माध्यम से मां का गुणगान करेंगे। मां वैष्णो देवी की आकर्षक झांकी और भक्ति संगीत कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
श्री वैष्णो देवी मां भक्ति समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, महामंत्री रोहित सोनी, संरक्षक डॉ. रामतेज और कोषाध्यक्ष लखन लाल शामिल हैं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से जागरण में पहुंचकर मां के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
प्रसिद्ध भजन गायिकाएं अंशिका लहरी और शिवांगी पाठक करेंगी मां का गुणगान, भक्तिमय प्रस्तुतियों से गूंजेगा गाड़ी बाजार
●कार्यक्रम का विवरण।
दिनांक: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
समय: शाम सात बजे से मां की इच्छा तक
स्थान: फूलमती माता मंदिर के निकट, नगर पालिका के पीछे, करनैलगंज, जनपद गोंडा
आयोजक: श्री वैष्णो देवी मां भक्ति समिति, गाड़ी बाजार, करनैलगंज गोण्डा ।
