शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

मऊ : नशे का सौदागर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार,13 किलो गांजा बरामद,ऑल्टो कार जब्त।|Mau: Drug dealer arrested with illegal marijuana, 13 kg marijuana recovered, Alto car seized||

शेयर करें:
मऊ : 
नशे का सौदागर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार,13 किलो  गांजा बरामद, ऑल्टो कार जब्त।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  : मऊ जनपद के थाना मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस ने रामघाट बंधा मोड़ के पास रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान कार्तिकेय तिवारी (20) पुत्र प्रभाकर तिवारी, निवासी भदुली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।
विस्तार : 
पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय मोहम्मदाबाद गोहाना पुलिस टीम ने क्षेत्र मे वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र रामघाट के पास एक कार से करीब
13.370 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल, 400 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो के-10 कार (UP 50 AP 3330) भी जब्त की गई। कार चालक की पहचान कार्तिकेय तिवारी (20) पुत्र प्रभाकर तिवारी, निवासी भदुली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है जिसे नियमानुसार गिरफ्तार कर मामले में मुहम्मदाबाद गोहना थाने में मु0अ0सं0 370/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन मे की गई है।
●क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेन्द्र सिंह।