शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

गोण्डा- चोरी की झटका मशीन व बैटरी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और चोरी की इलेक्ट्रिक झटका मशीन व बैटरी को बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 28.10.2026 की रात्रि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुभागपुर में अज्ञात चोरों द्वारा सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी। चोर कमरे में रखी एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी एवं एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 1025/2026 धारा 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही—
30.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त एवं सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी की घटना से संबंधित 3 व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में चमनमुनी आश्रम श्मशान स्थल के पास झाड़ियों में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने 28.10.2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पेड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन एवं एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तारगण अभियुक्तण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण,
1. सोनू पुत्र राम प्रसाद, निवासी भीठी पटखौली, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
2. उमेश पुत्र फौजदार, निवासी भीठी पटखौली, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
3. कुलदीप वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा, निवासी भीठी पटखौली, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 1025/2026, धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
बरामदगी—
1. एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन 
2. एक अदद बैटरी 12 वोल्ट 
3. कुल 480 रुपये नकद।