लखनऊ :
लग्जरी होटल की 10 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत,मचा हड़कंप,साथी युवक फरार।।
●मृतका तलाक के मुकदमे की पेशी से गैरहाजिर थी,होटल के कमरे में युवक के साथ थी ठहरी ।।
दो टूक : राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक लग्जरी होटल में सोमवार शाम 24 वर्षीय युवती की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत के बाद उसके साथ होटल में ठहरा युवक कथित तौर पर मौके से फरार हो गया। घटना से होटल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित वीआईपी होटल
सेलेस्टियल मैन्योर की 10 वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई, युवती की मौत से होटल मे अफरा तफरी मच गई। लड़की की पहचान समरीन चौका लखनऊ के रूप में हुई है बताया गया कि वह सुल्तानपुर निवासी अवनीश जायसवाल उर्फ देव के साथ होटल में ठहरी थी। अवनीश ने होटल में कमरा नंबर 1037 बुक कराया था। दोनों सोमवार दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे थे।
बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे समरीन होटल की दसवीं मंजिल की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ मौजूद युवक के वहां से चले जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, युवक लिफ्ट से नीचे आया और पार्किंग से अपनी बाइक लेकर निकल गया।
तलाक का मुकदमा, पेशी पर भी नहीं पहुंची थी युवती।
परिजनों के मुताबिक मृतका समरीन शादीशुदा थी और पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। सोमवार को मामले में उसकी पेशी बताई जा रही है लेकिन वह अदालत नहीं पहुंची। वह सुबह करीब 11 बजे अपनी बहन हबीबा के लिए कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद शाम को उसकी मौत की खबर मिली।●परिजन ने युवक पर लगाया धोखे से होटल ले जाने का आरोप।
मृतका समरीन के मौसा मोहम्मद शकील के मुताबिक वह सीधी-सादी लड़की थी और एक युवक कई महीनों से उसके पीछे पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उसे धोखे से होटल ले गया। हालांकि होटल के भीतर क्या हुआ और युवती किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार को घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली।
युवक की भूमिका जांच के दायरे में।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी कराई तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान, घटनाक्रम और युवती की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
●DCP साउथ मोहम्मद मुश्ताक की बाइट -
