उन्नाव :
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने वाला जालसाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से वांछित चल रहा था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार ग्राम सराय निवासी नबी हसन पुत्र स्व. रसूल की तहरीर पर 15 अगस्त 2026 को थाना फतेहपुर चौरासी में जमीन की धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत कार्रवाई की गई थी।
गांव से दबोचा गया वांछित आरोपी
पुलिस के अनुसार गुरुवार 10 सितंबर को उपनिरीक्षक बाबूराम ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त परसू पुत्र केशव (करीब 46 वर्ष) निवासी ग्राम सराय मजरा पतौली, थाना फतेहपुर चौरासी, उन्नाव को ग्राम सराय मजरा पतौली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
