गुरुवार, 17 सितंबर 2026

उन्नाव : बीघापुर में दुष्कर्म-छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।||Unnao: Two accused of rape and molestation arrested in Bighapur and sent to jail.||

शेयर करें:
उन्नाव  : 
बीघापुर में दुष्कर्म-छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक : उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गुरुवार को सातन चौराहे के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विस्तार :
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीघापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास ने हमराह पुलिस बल के साथ थाना बीघापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (21) पुत्र स्व. महावीर और मनीष कुमार (23) पुत्र स्व. तेज सिंह, निवासी ग्राम नगला कछुआ, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 137(2), 87, 64(1), 74, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8/3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास, कांस्टेबल मुनिराज और कांस्टेबल अंकित तिवारी शामिल रहे।