सुल्तानपुर :
हमले में घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल,बची जान।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर सरावा गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय राजन पुत्र पारस राम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल राजन को आशीष कुमार सिंह और अजय की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार अखण्ड नगर
सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट गुलशेर और ईएमटी राम प्रताप ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर सुलतानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।
समय पर एंबुलेंस सेवा मिलने से घायल युवक को बिना देरी के उच्चस्तरीय उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता की सराहना की। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
