बुधवार, 23 सितंबर 2026

लखनऊ : फर्जी दस्तावेजों से 18 लाख की ठगी मामले में दो शातिर गिरफ्तार।||Lucknow: Two criminals arrested in connection with a fraud of Rs 18 lakh using fake documents.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
फर्जी दस्तावेजों से 18 लाख की ठगी मामले में दो शातिर गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन का फर्जी बैनामा कर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक पीडिता मंजूलता आवासीय प्लाट खरीदने के लिए जमीन तलाश रही थीं। इसी दौरान भानुप्रताप सिंह उर्फ बच्चन सिंह और जयप्रकाश सिंह ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य की भूमि का बैनामा वादिनी और उनके पुत्र के नाम कर दिया। इसके एवज में आरोपियों ने उनसे कुल 18 लाख रुपये ले लिए।
दाखिल-खारिज नहीं होने पर जब वादिनी ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि इसके बाद वादिनी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले में सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में मु0अ0सं0 430/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वह अपने जीजा भानुप्रताप सिंह के साथ जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है और दोनों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मंजूलता को जमीन बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी। पुलिस ने दोनो के विरुद्घ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।