बुधवार, 23 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: बिसरख में स्कूटी सवार दंपती को थार ने मारी टक्कर, पति की मौत; फरार चालक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बिसरख में स्कूटी सवार दंपती को थार ने मारी टक्कर, पति की मौत; फरार चालक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में चेरी काउंटी सोसाइटी के पास स्कूटी सवार पति-पत्नी को थार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके से फरार हुए थार चालक को बिसरख पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को चेरी काउंटी सोसाइटी के पास थार वाहन संख्या UP14GB7267 का चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान थार ने स्कूटी सवार नीरज कुमार और उनकी पत्नी निशी श्रीवास्तव को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान नीरज कुमार की मौत हो गई। उनकी पत्नी निशी श्रीवास्तव का उपचार जारी है।

घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया था। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बिसरख में मु0अ0सं0 689/2026 के तहत धारा 281, 125बी और 106(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बिसरख पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से बुधवार, 23 सितंबर को वांछित अभियुक्त आशीष पॉल पुत्र वल्टर अरुण पॉल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल थार वाहन संख्या UP14GB7267 को घटना के बाद ही घटनास्थल के पास से बरामद कर लिया गया था। अब पुलिस ने फरार चालक को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त आशीष पॉल (37 वर्ष) मूल रूप से चर्च कम्पाउंड बेन्ता वीआईपी रोड, बलभद्रपुर, थाना लहेरियास राय, जिला दरभंगा, बिहार का निवासी है और वर्तमान में हवेलिया वेलेनोवा पार्क सोसाइटी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था।

पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।।