बुधवार, 23 सितंबर 2026

गोण्डा- पुलिस व SOG/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में 1 गौतस्कर गोली लगने से घायल व 2 अन्य गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा।
बीती रात में थाना कटराबाजार पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हुवा और 2 अन्य गौतस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा मय 1 अदद खोखा, 1 अदद जिन्दा कारतूस, 1 अदद बाइक, 1 अदद बड़ा धारदार चाकू बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने मीडिया को बताया कि बीती रात्रि में टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड हुवा है। इस दौरान गौतस्कर अभियुक्त कबीउल्लाह पुत्र सुभान उल्लाह गोली लगने से घायल हुवा सहित 2 अन्य अभियुक्त सुहेल पुत्र हफ़ीजुल व शमी पुत्र ननकू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर व अन्य उपरोक्त सामान बरामद किये गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी श्रवण कुमार शुक्ला पुत्र राम राखन शुक्ला ग्राम टेपरा मगुरही थाना कटराबाजार जनपद गोंडा द्वारा थाना कटराबाजार पर तहरीर दी गई की 22.9.2026 को वह गाय व गाय का बछिया को खेत में चारा चरने हेतु खूंटा में बांधकर आया था। शाम को वापस लेने गया तो गाय की बछिया वहां से गायब थी। इस संबंध में कुछ लोगों पर उनकी गाय की बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का संदेह है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।  
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चला चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना कटराबाजार पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बनगांव से कटराबाजार रोड पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर गाड़ी छोडकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौतस्कर कबीउल्लाह के पैर में पुलिस टीम की गोली लगी तथा 2 अभियुक्त सुहेल व शमी भागने का प्रयास किए जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 1 अदद बड़ा धारदार चाकू मोटरसाइकिल की डिग्गी से बरामद किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. कबीउल्लाह पुत्र सुभान उल्लाह निवासी ग्राम मंगुराही थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा। (मुठभेड़ मे घायल)।
2. सुहेल पुत्र हफीजुल, निवासी तेलिन पुरवा (मौजा कौड़हा, जगदीशपुर), थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा।
3. शमी पुत्र ननकू निवासी ग्राम मंगरही थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 229/2026 धारा 303(2) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
2. मु.अ.स. 230/26 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटराबाज़ार गोण्डा ।
बरामदगी-
01. 01 अदद स्प्लेंडर मोटरसाईकिल।
02. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. 01 अदद धारदार बड़ा चाकू बरामद 

आपराधिक इतिहास। अभियुक्त कबीउल्लाह पुत्र सुभान अल्लाह-
1. मु०अ०सं० 0556/2018 धारा 25, 4 आर्म्स एक्ट थाना करनैलगंज गोण्डा
2. मु०अ०सं० 0586/2023 धारा 323, 325, 504, 506 आईपीसी थाना कटरा बजार गोण्डा 
3. मु०अ०सं० 0155/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना कटरा बजार गोण्डा।