मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मऊ :प्रसाद बीज भंडार के मालिक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।||Mau:The owner of Prasad Seed Store has passed away, causing a wave of grief in the area.||

शेयर करें:
मऊ :
प्रसाद बीज भंडार के मालिक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
दो टूक : मऊ के प्रसाद बीज भंडार एवं प्रसाद वाटिका के मालिक राम श्री सिंह मजनू मौर्य का सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि राम श्री सिंह मजनू मौर्य पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को उनका निधन हो गया।
निधन की सूचना के बाद उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से मऊ स्थित भीटी अंधा मोड़ आवास पर पहुंच चुका है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, परिचित, व्यापारी, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर जनपद स्थित गंगा घाट ले जाया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।