मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मऊ : चोरो ने घर में सेंध काटकर लाखों के जेवरात और नगदी कर ले गए चोरी।।Mau: Thieves broke into a house and stole jewellery and cash worth lakhs.||

शेयर करें:
मऊ : 
चोरो ने घर में सेंध काटकर लाखों के जेवरात और नगदी कर ले गए चोरी।।
।।.देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनगदी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मकान की पिछली दीवार की नींव में सेंध काट दी। घर में घुसे चोर करीब नौ हजार रुपये नकदी, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना सरायलखंसी क्षेत्र खालिसपुर निवासी योगेन्द्र कुमार का मकान गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित है। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। इसी दौरान चोर मकान के पीछे पहुंचे और दीवार की नींव में सेंध काटकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर चोर निकल गए।
सुबह करीब छह बजे बच्चे ने घर में बिखरा सामान देखा, जिसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर मकान की पिछली दीवार में सेंध कटी मिली। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी बाली मौर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर नकदी, आभूषण और सामान बरामद करने की मांग की है। गांव में हुई इस वारदात के बाद ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।