शनिवार, 26 सितंबर 2026

मऊ :थाना समाधान दिवस में डीएम ने दोहरी घाट थाने में सुनीं फरियादियों की फरियाद।।||Mau:The DM heard the complaints of the complainants at the Dohari Ghat police station during the police station resolution day.||

शेयर करें:
मऊ :
थाना समाधान दिवस में डीएम ने दोहरी घाट थाने में सुनीं फरियादियों की फरियाद।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ थाना दोहरीघाट में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन करें और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई और निस्तारण की प्रक्रिया से स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की भूमिका हो, उनमें दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी समाधान हो सके और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।
थाना समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।