शनिवार, 26 सितंबर 2026

लखनऊ :राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र तिवारी,पत्रकार हितों की बनेगे आवाज।||Lucknow:Dharmendra Tiwari becomes president of the Capital Press Club and will represent the interests of journalists.||

शेयर करें:
लखनऊ :
राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र तिवारी,पत्रकार हितों की बनेगे आवाज।
दो टूक : राजधानी प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की एकता, अनुशासन, गरिमा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र भारत के पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी को राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव से संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान ने कहा कि संगठन की एकता, गरिमा और मजबूती सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पत्रकारों के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।
बैठक में संगठन में आपसी सम्मान, संवाद और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों से संगठन की मर्यादा एवं नियमों का पालन करने तथा किसी भी मतभेद को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की गई।
पत्रकार हित और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : धर्मेंद्र तिवारी
नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन और सदस्यों के सहयोग से राजधानी प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी मंच बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन की एकता, अनुशासन और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने तथा राजधानी प्रेस क्लब को एकजुट, सक्रिय और प्रभावी मंच के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आगामी कार्यक्रमों, सदस्य हितों और आपसी समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।