मऊ :
तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई,इकलौते बेटे की मौत,घर मे मचा कोहराम।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उपरांत पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे मृतक के घर वालो का रो रोकर बुराहार हो गया है
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर थाना मधुबन क्षेत्र सिपाह इब्राहिमाबाद मे बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। राहगीरों ने गम्भीर रुप से घायल बाईक सवार को नजदीकी हास्पिटल पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान सुमित राजभर (19) पुत्र विष्णु राजभर, निवासी जमीन मनौली उर्फ पूराबंधु मल्ल के रूप में हुई है।
●हादसे मे बुझ गया इकलौता चिराग,मां का रो रो कर बुरहाल।
जानकारी के मुताबिक सुमित किसी काम से घोसी गया था और बाइक से घर लौट रहा था। सिपाह इब्राहिमाबाद पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल सुमित को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सुमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
