मऊ :
छह माह के बच्चे के लिए गर्म पानी को तरसे दंपती,रेल मदद पर मऊ जंक्शन ने दिखाई तत्परता।
दो टूक : मऊ। रेल मदद पर मिली एक सूचना ने रेलवे की त्वरित सेवा व्यवस्था की मिसाल पेश की। अहमदाबाद से गोरखपुर जा रहे दंपती ने अपने छह माह के बच्चे के लिए गर्म पानी की जरूरत होने पर रेल मदद के जरिए सहायता मांगी। सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल ने बिना देर किए मऊ जंक्शन के संबंधित कर्मचारियों को अलर्ट किया।
रेलवे कर्मी तत्काल ट्रेन संख्या 19489 के H-1 कोच के A केबिन में पहुंचे, जहां बर्थ संख्या 3-4 पर दंपती अपने छह माह के बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे। कर्मचारियों ने बच्चे के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया।
अचानक जरूरत के समय रेलवे की ओर से मिली त्वरित मदद से दंपती ने राहत की सांस ली और रेलवे कर्मचारियों का आभार जताया। घटना ने यह भी दिखाया कि रेल मदद सेवा यात्रियों की जरूरतों और समस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभा रही है।
