लखनऊ :
बीकेटी क्षेत्र के गांव में दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे पड़ोसी तो उड़ गए होश।।
◆कमरे में पत्नी की लाश और फंदे पर लटका मिला पति।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल से घर लौटे बच्चों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में 35 वर्षीय आशीष प्रजापति फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी करीब 30 वर्षीय पत्नी क्षमता मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी थी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर थाना बीकेटी क्षेत्र मदारीपुर गांव में आशीष अपनी पत्नी क्षमता और दो बच्चों—10 वर्षीय पुत्र शिवांश व 8 वर्षीय पुत्री विभा—के साथ रहता था। पति-पत्नी का शव कमरे मे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अन्दर गई तो होश उड़ गए। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर सेंपल जुटाए और विधिक कार्रवाई करते हुए दम्पति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी होने पर ACP,,ADCP,और DCP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में दोनो के बीच पैसों को लेकर विवाद होने के दोनो कमरे मे चले गए ,और दोनो का शव कमरे से बरामद होने की बात सामने आ रही है।
◆मां बाप की मौत से अनजान स्कूल से घर पहुचे मासूम,खुला राज,मची चीख-पुकार।।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दोनों बच्चे स्कूल से वापस घर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो बच्चों ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के भीतर पत्नी क्षमता का शव चारपाई पर और आशीष का शव फंदे पर लटका मिला। मंजर देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी बीकेटी और प्रभारी निरीक्षक बीकेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पत्नी की मौत कैसे हुई और इसके बाद आशीष ने फांसी क्यों लगाई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
एक ही कमरे में पति-पत्नी की मौत और सामने खड़े दो मासूम बच्चों की चीख-पुकार ने पूरे गांव को झकझोर दिया। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।
◆DCP नार्थ अमित कुमार आनंद की ई- बाइट- ।।
