मंगलवार, 15 सितंबर 2026

गोण्डा- उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मृतक पत्रकार सुलेमान के पत्नी को दिया 25 हजार की अहेतुक सहायता

शेयर करें:
गोंडा- विकास खंड मनकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मो0 सुलेमान का बीमारी के चलते 15 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में पत्रकारों के बीच शोक व्याप्त हो गया। उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के गोण्डा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने मुख्यालय से गए कृष्णा शर्मा, हरीश गुप्ता, सलाहुद्दीन, हनुमान गुप्ता, धीरेन्द्र सिंह, यज्ञनारायण तिवारी, रामकुमार, जनकराम वर्मा, अशफाक अहमद, दूधनाथ वर्मा सहित स्थानीय पत्रकारों के टीम के साथ मृतक साथी सुलेमान के घर जाकर श्रद्धांजलि दी और उनके पत्नी को 25 हजार रुपये की अहेतुक सहायता प्रदान की।