गौतमबुद्धनगर: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी के निधन पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने जताया गहरा शोक!!
दो टूक//नोएडा, 15 सितंबर 2026। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद एवं बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। मंगलवार को वह नोएडा पहुंचे और स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी संवेदना प्रकट की।
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्यवती मिश्रा का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि जीवन के कठिन दौर में परिवार के साथ खड़ा होना और संवेदना व्यक्त करना मानवीय दायित्व है। उन्होंने कलराज मिश्रा एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।
इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कलराज मिश्रा सहित शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा का निधन परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।।
