बुधवार, 23 सितंबर 2026

लखनऊ :नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘स्मृतिका’ की प्रथम बैठक संपन्न, पूर्व छात्राओं को जोड़ने पर जोर।||Lucknow:The first meeting of "Smritika" was held at Navyug Kanya Mahavidyalaya, with an emphasis on connecting with former students.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘स्मृतिका’ की प्रथम बैठक संपन्न, पूर्व छात्राओं को जोड़ने पर जोर।
दो टूक : लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर में पूर्व छात्रा संघ ‘स्मृतिका’ की सत्र 2026-27 की प्रथम बैठक बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में प्राचार्या ने पूर्व छात्रा संघ की अध्यक्ष श्रीमती शर्मीला सिंह एवं सचिव श्रीमती सपना वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने अपना परिचय दिया।
बैठक में संघ की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नया बैंक खाता खोलने तथा पूर्व छात्राओं के बीच आपसी संवाद और आत्मीयता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘गेट-टुगेदर’ आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि ‘स्मृतिका’ पूर्व छात्राओं और महाविद्यालय के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। पूर्व छात्राओं का अनुभव, ज्ञान और उपलब्धियां वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने संघ को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने ‘स्मृतिका’ को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में पूर्व छात्रा श्रीमती सुपर्णा मजूमदार, श्रीमती रश्मि शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष प्रोफेसर निशि गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।