बुधवार, 23 सितंबर 2026

लखनऊ : रुपये के विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली हुए घायल आरोपी निसार हिरासत में।।||Lucknow: In a dispute over money, brother-in-law shot his brother-in-law, who was injured. Accused Nisar is in custody.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रुपये के विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली हुए घायल आरोपी निसार हिरासत में।।

दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र के मोहन रोड स्थित सलेमपुर पटौरा मोड़ पर बुधवार को रुपये के लेन-देन के विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया। गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बहनोई निसार को मौके से हिरासत में ले लिया है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक घायल इमरान मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और वर्तमान में सलेमपुर पटौरा मोड़ के पास किराये के मकान में रह रहा है। इमरान का अपने बहनोई निसार निवासी हरौनी, थाना बंथरा से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर निसार ने इमरान को गोली मार दी।
गोली इमरान के पैर में पंजे से कुछ ऊपर लगी। घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी निसार को हिरासत में ले लिया।
पिस्टल किसी नरपत को देने की बात सामने आई
स्थानीय लोगों से मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, गोली चलाने के बाद निसार ने पिस्टल नरपत नामक व्यक्ति को दे दी और वह मौके से चला गया। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए जांच-पड़ताल कर रही है।
प्रारम्भिक जांच में दोनों पक्षों के नशे में होने की बात भी सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।