लखनऊ :
गणेश दरबार में दिखा राजनीतिक समन्वय,भाजपा-कांग्रेस-सपा के लोग एक मंच पर।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : लखनऊ में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मानक नगर-कनौसी स्थित ओशो नगर में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के कार्यालय में आयोजित गणेश पूजन एवं दर्शन कार्यक्रम सामाजिक और राजनीतिक समन्वय का मंच बन गया। भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोग एक ही मंच पर नजर आए और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विस्तार :
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के कार्यक्रम में प्रदेशभर से दिग्गज पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह तथा मुख्य आयोजक राहुल सैनी ने आगंतुकों का स्वागत किया।
सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की टीम से वरिष्ठ नागरिक एवं हिंदनगर वार्ड के पूर्व पार्षद तथा सरोजनी नगर विधानसभा प्रभारी रमाशंकर त्रिपाठी सहित के.एन. सिंह, प्रकाश तिवारी, मुकेश बाजपेयी, शिखर त्रिवेदी, अनिता तिवारी, अनुपमा और विनीता तिवारी समेत अन्य लोगों ने गणेश दरबार में माथा टेका।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े केसरी खेड़ा वार्ड के सभासद जीतू यादव भी पहुंचे। वहीं सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बबलू रुद्र दमन सिंह की टीम ने अमित सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लिया। अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों का एक मंच पर मिलना कार्यक्रम की खास चर्चा का विषय रहा।
कार्यक्रम में पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश आइना पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्षा गुरमीत कौर, वरिष्ठ पत्रकार परमजीत सिंह, ब्रजेश कुमार मिश्रा, बबिता ओब्राय, पुष्पेंद्र पांडे, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, एस.के. द्विवेदी, राहुल सैनी, मोहम्मद शकील समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने आपसी संवाद किया, एक-दूसरे का हालचाल जाना और प्रेमभाव से प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजन की व्यवस्था में चंद्रशेखर, विशाल यादव, पूनम सैनी, पिंटू सैनी, दुल्लू सैनी और मानसी सैनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
गणेश चतुर्थी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर आपसी संवाद एवं भाईचारे का संदेश देता नजर आया।
