मंगलवार, 22 सितंबर 2026

अम्बेडकरनगर :किसानों के खेत से सिंचाई मोटर चुराने वाले गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार।||Ambedkarnagar:Three cunning thieves from a gang that stole irrigation motors from farmers' fields have been arrested.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
किसानों के खेत से सिंचाई मोटर चुराने वाले गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के भीटी थाना पुलिस ने खेतों और बोरिंग पर लगी विद्युत सिंचाई मोटर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ विद्युत सिंचाई मोटरें बरामद की हैं। वहीं, चोरी का माल खपाने वाले मुख्य संचालक समेत गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना भीटी क्षेत्र 
महापारा दूबे का पूरा निवासी सूर्यप्रकाश दूबे के बोरिंग से 14 सितंबर को सिल्वर कंपनी की दो हॉर्स पावर की विद्युत मोटर चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 21 सितंबर को थाना भीटी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने चोरों की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरैय्या बीरसिंहपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर महताब आलम निवासी गौरा डडवा, अनिकेत वर्मा निवासी वीरसिंहपुर और गुलशन निषाद निवासी महापारा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे और निशानदेही पर मुकदमे से संबंधित एक मोटर समेत कुल नौ विद्युत सिंचाई मोटरें बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और बोरिंग पर लगी सिंचाई मोटरों को चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक चोरी की मोटरों को आनापुर स्थित आदर्श वर्मा की दुकान पर रखा जाता था और बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था। विवेचना के दौरान आदर्श वर्मा समेत अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्णवली सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी, उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा, महेश कुमार, संजीव कुमार, रोहित प्रभाकर राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।