मंगलवार, 22 सितंबर 2026

लखनऊ :गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे।।Lucknow:Major accident in Sai River during Ganesh immersion; three youths drowned.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज के जबरेला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम सई नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी में तैरने उतरे तीन लोग गहरे पानी में समा गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र
सीसेंडी क्षेत्र की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जबरेला स्थित सई नदी में किया जा रहा था। इसी दौरान सीसेंडी से गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल कुछ लोग नदी में तैरने चले गए। बताया गया कि सीसेंडी निवासी धीरज (25) पुत्र रामनरेश गहरे पानी में चला गया। इसके अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों के भी नदी में डूबने की सूचना मिली।
एसडीआरएफ और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा।
हादसे की खबर मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटनास्थल पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज समेत पुलिस बल मौजूद है।
पुलिस अधिकारियों की निगरानी में नदी में डूबे तीनों लोगों की तलाश जारी है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है। हादसे के बाद गणेश विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना पर परिवार मे मचा कोहराम।
जानकारी के मुताबिक विसर्जन के दौरान नदी में डूबे तीन युवक के परिजनों मे हादसे की सूचना मिलते कोहराम मच गया। तीन मृतकों का नाम हरिप्रसाद, धीरज और प्रमोद बताया जा रहा है जो मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। हरिप्रसाद की पत्नी श्यामावती गर्भवती हैं। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटा निहाल और 10 वर्षीय बेटी निहालिका हैं। वहीं, प्रमोद हीरा लाल खेड़ा, जो सिसेंडी गांव का मजरा है, का रहने वाला बताया गया है। हादसे की सूचना के बाद तीनों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं रो रोकर बुरा हो गया है।
प्रशासन मौके पर मुस्तैद-
पुलिस के शुरुआती मीडिया अपडेट में तीन लोगों के डूबने की सूचना है, जबकि पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी 
ADCP साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट--