बुधवार, 30 सितंबर 2026

लखनऊ :मंदिर के बाहर फूल बेच रही महिला से मारपीट,केस दर्ज।।||Lucknow:A woman selling flowers outside a temple was assaulted; a case has been registered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मंदिर के बाहर फूल बेच रही महिला से मारपीट,केस दर्ज।।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में शिव मंदिर के बाहर फूल बेच रही महिला ने एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
थाना कृष्णा नगर क्षेत्र भोलाखेड़ा निवासी पुष्पा सैनी पत्नी स्व. राजकुमार सैनी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब सात बजे वह भोलाखेड़ा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित शिव मंदिर के बाहर फूल बेच रही थीं। इसी दौरान सुशील राठौर नामक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना के बाद पीड़िता ने कृष्णानगर थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी।
पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।