लखनऊ :
रास्ते में महिला को रोककर छेड़खानी,विरोध पर दी जान से मारने की धमकी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में घर लौट रही महिला से रास्ते में छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करते हुए महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सीटी क्षेत्र अर्जुनगंज की मिलनपुरम नई बस्ती निवासी रिचा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे काम से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके घर के पीछे रहने वाले प्रदीप पुत्र नन्दरोहन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। महिला के मुताबिक आरोपी ने पहले भी उनके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था।
पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप ने रास्ते में रोककर उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घटना देखी तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीड़िता ने दिनदहाड़े हुई घटना से अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
