बुधवार, 23 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर KIA सोनेट से स्टंटबाजी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर KIA सोनेट से स्टंटबाजी, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्टंटबाजी करने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की जा रही KIA सोनेट कार और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार का चालान होने से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर स्टंट करता था।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए कुनाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी न्यू एमआईजी फ्लैट, फेस-3, दिल्ली का निवासी है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से KIA सोनेट कार संख्या DL14CL0176 बरामद की। कार के आगे और पीछे फर्जी नंबर प्लेट DL130022TC0008 लगी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कार का चालान होने से बचने और स्टंटबाजी करने के लिए दोनों तरफ फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत धारा 318(4) और 345(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने और सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल KIA सोनेट कार संख्या DL14CL0176 और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। यह मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है।।