बुधवार, 23 सितंबर 2026

उन्नाव :अवैध रिवाल्वर के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,5 जिंदा कारतूस बरामद।।||Unnao:46-year-old accused arrested with illegal revolver, 5 live cartridges recovered.||

शेयर करें:
उन्नाव  :
अवैध रिवाल्वर के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,5 जिंदा कारतूस बरामद।।
दो टूक :  उन्नाव जनपद के कोतवाली सदर पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर की अवैध रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है।
विस्तार :
थाना कोतवाली सदर इस्पेक्टर चन्द्रकांत मिश्रा के मुताबिक, 21 सितंबर को गार्गीशंकर मिश्रा की तहरीर पर महेन्द्र सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का सही नाम हेमन्त सिंह पुत्र समरजीत सिंह सामने आया और गंभीर चोट के चलते धारा 118(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
विस्तार : 22 सितंबर को कोतवाली सदर पुलिस टीम ने आरोपी हेमन्त सिंह (46) को उसके मौहारी बाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त 32 बोर की रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी बढ़ाई गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: हेमन्त सिंह पुत्र समरजीत सिंह, निवासी रामनगर न्यू चौड़ाखेर, थाना खागा, फतेहपुर, हाल पता मौहारी बाग, उन्नाव।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी संदीप कुमार और वृजपाल।