शनिवार, 26 सितंबर 2026

गोण्डा : लगातार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन बेहाल,फसलों पर संकट।||Gonda: Continuous rain and strong winds have disrupted life and threatened crops.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
लगातार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन बेहाल,फसलों पर संकट।
।।वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है, वहीं बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दे रही है।
बारिश और तेज हवाओं का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है। धान, गन्ना और मक्का की फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
करनैलगंज तहसील क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते तीन शीशम के पेड़ सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि पेड़ों की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने से कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा, बाद में रास्ता साफ कराया गया।
लगातार खराब मौसम के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने, जरूरी होने पर ही घर से निकलने और जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं किसानों की मांग है कि बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराने की मांग की है।