गोण्डा- थाना खोड़ारे पुलिस ने जानलेवा हमले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25/26.8.2026 की रात्रि में पारिवारिक विवाद को लेकर थाना खोड़ारे क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र तनवीर अहमद पर जान से मारने की नीयत से धारदार बांका एवं लोढ़ा से हमला कर दिया गया। हमले में तनवीर अहमद के सिर, कान एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार हेतु सीएचसी बभनजोत ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए गोण्डा तथा बाद में लखनऊ रेफर किया गया। इस संबंध में पीड़ित की बहन द्वारा थाना खोड़ारे पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया।
थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए फरार अभियुक्त गुलाम हुसैन की गिरफ्तारी हेतु उसकी तलाश की जा रही थी। दिनांक 17.9.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त घर से निकलकर कहीं जाने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकहरा मंदिर से रमदत्तपुर रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त गुलाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
