गौतमबुद्धनगर: तेज रफ्तार कार ने ली जान, सड़क हादसे में मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी कार में सवार थे और तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत पुत्र बलबीर और अमन उर्फ अरमान पुत्र सुनील को सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने तेजी और लापरवाही से कार चलाकर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत (लगभग 27 वर्ष) निवासी लोको कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, अलीगढ़, वर्तमान निवासी ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर तथा अमन उर्फ अरमान (लगभग 19 वर्ष) निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना शिकारपुर, बुलंदशहर, वर्तमान निवासी ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 491/2026 के तहत धारा 281, 106(1), 3(5), 238 बीएनएस तथा धारा 3 एमवी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।
थाना सेक्टर-24 पुलिस की कार्रवाई के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
