शनिवार, 19 सितंबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र में गोण्डा बलरामपुर हाइवे पर संझवल चौराहे के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंसी

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र में गोण्डा- बलरामपुर हाइवे पर संझवल चौराहे के पास शनिवार को एक रोडवेज बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा फंसी। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। बस में सवार गोंडा जा रहे तुलसीपुर के मोहम्मद आमिर ने बताया कि बलरामपुर डिपो की अनुबंधित बस बलरामपुर से इटियाथोक होते हुए लखनऊ जा रही थी। संझवल चौराहे के पास यह बस एक प्राइवेट बस को ओवरटेक कर रही थी, तभी सड़क किनारे बाईं ओर गड्ढे में चली गई। मौके पर बड़ी झाड़ियां होने के कारण बस पलटने से बच गई। हालांकि, इस हादसे में बस में सवार एक यात्री को अंदरूनी चोटें आई हैं। स्थानीय नागरिकों ने घायल यात्री को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि चोटिल आवेश‌ खान (48) को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।