।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले फूलपुर विकास खण्ड में कुशलगांव स्थित अस्थाई गौशाले में गुरुवार को स्वच्छता और गौसेवा के साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया।
शासन की मंशा के अनुरूप उक्त गौशाले में गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज व पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता और गौसेवा से हुई। गौशाले में मौजूद गौवंशों को गुड़ और केला खिलाया गया। वहीं परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मोरिंगा (सहजन) के दो पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने जहां सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को समाज में लोगों के अंदर सेवा की भावना को जागृत करना बताया।वहीं पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर पालीवाल ने मोरिंगा के पौधे पोषण का खजाना कहा।
इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल, सचिव प्रशांत यादव, पैरावेट अखिलेश समेत गोपालक नोखई और राममनी आदि मौजूद रहे।
