गुरुवार, 24 सितंबर 2026

लखनऊ : 65 लीटर डीजल भरवाया,कार से निकला 62 लीटर! पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप से हंगामा।।||Lucknow: 65 liters of diesel was filled, but the car yielded 62 liters! A commotion erupted at a petrol pump over allegations of under-weighing.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
65 लीटर डीजल भरवाया,कार से निकला 62 लीटर! पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोप से हंगामा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना तेलीबाग सेक्टर-6 स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आर्मी डिपो कैंट लखनऊ में तैनात दिव्यांशु सिंह ने कार में डीजल की घटतौली का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विस्तार:
 जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आर्मी डिपो सप्लाई कैंट लखनऊ में तैनात दिव्यांशु सिंह अपनी कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने कार में करीब 65 लीटर डीजल भरवाया, लेकिन शक होने पर कार से पूरा डीजल निकलवाकर जब जांच की गई तो करीब 62 लीटर ही निकला। इसके बाद पेट्रोल पंप पर विवाद की स्थिति बन गई।
दिव्यांशु सिंह का कहना है कि कार में 65 लीटर पेट्रोल भरवाया था निकला 62 लीटर ,पहले से तेल मौजूद था, ऐसे में कुल 62 लीटर डीजल भरने का दावा समझ से परे है। इसी आधार पर उन्होंने घटतौली की आशंका जताते हुए विरोध दर्ज कराया और अपने तर्क पर अड़े रहे।
विवाद बढ़ने पर कार से दोबारा पूरा डीजल निकलवाकर पुनः टैंक भरवाया गया। इस दौरान भी लगभग 64.72 लीटर डीजल भरने की बात सामने आई, जिसके बाद कार मालिक और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच बहस तेज हो गई।
वहीं, भारत पेट्रोलियम पंप के मैनेजर राजेश ने ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि ग्राहक की शंका दूर करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार से डीजल निकलवाकर दोबारा भरा गया और दोनों बार लगभग समान मात्रा में डीजल भरा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल, मामले में कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
◆दियांशु सिंह का आरोप की वीडियो --