गौतमबुद्धनगर: नवरात्रि में झूमेगा नोएडा, ‘डांडिया धमाल 2026’ में सजेगी गरबा-डांडिया की महफिल, सपना चौधरी होंगी खास आकर्षण!!
दो टूक//नोएडा। नवरात्रि के रंग, संगीत और सांस्कृतिक उल्लास से नोएडा सराबोर होने जा रहा है। शहर में तीन दिवसीय ‘डांडिया धमाल 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक गरबा-डांडिया के साथ संगीत, नृत्य और मनोरंजन का खास संगम देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब, सेक्टर-29 में प्रेसवार्ता कर आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।
आयोजकों के मुताबिक डांडिया धमाल 2026 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर-62 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो) में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन शाम 7 बजे होगी, जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश शाम 6 बजे से शुरू रहेगा। आयोजकों ने बताया कि तीनों दिनों में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 लोगों के पहुंचने की संभावना है।
गरबा और डांडिया के साथ दिखेगी सांस्कृतिक विरासत
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को पारंपरिक नवरात्रि डांडिया और गरबा की थीम पर तैयार किया गया है। लाइव डांडिया और गरबा नाइट के माध्यम से लोगों को गुजरात सहित देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवारों, युवाओं और संगीत एवं नृत्य प्रेमियों के लिए मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
17 अक्टूबर को सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
‘डांडिया धमाल 2026’ का प्रमुख आकर्षण 17 अक्टूबर को प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति होगी। आयोजकों को उम्मीद है कि सपना चौधरी की प्रस्तुति दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संगीत, नृत्य, गरबा और डांडिया के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा, प्रवेश और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित प्रशासन एवं पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
आयोजकों ने कहा कि ‘डांडिया धमाल 2026’ का उद्देश्य नवरात्रि की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक आयोजन के स्वरूप में लोगों तक पहुंचाना है। ‘डांस, डिवोशन और कम्युनिटी’ की भावना के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम नोएडा में नवरात्रि उत्सव को एक विशेष सांस्कृतिक मंच प्रदान करेगा।।
◆कार्यक्रम के संबध मे दी गई बाइट-
